FDA's Major Action in Beed: लाइसेंस सस्पेंड, करोड़ों का माल जब्त

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (fda) ने बीड जिले में खाद्य तेल की पैकिंग और खुले तेल के कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई की है। 6 और 7 अगस्त 2
महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बीड जिले में खाद्य तेल की पैकिंग और खुले तेल के कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई की है। 6 और 7 अगस्त 2026 को की गई छापेमारी में FDA ने कुल 1,19,187.5 किलोग्राम खाद्य तेल जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 94 लाख 50 हजार 922 रुपये बताई गई है।
इस कार्रवाई के दौरान 5 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं और सभी संबंधित यूनिट को बंद कर दिया गया है। यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त श्रीकांत करकले और सहायक आयुक्त नितिन मोहिटे के मार्गदर्शन में की गई। 6 अगस्त को बीड के MIDC स्थित स्वागतम ऑयल इंडस्ट्रीज पर छापा मारा गया, जहां एक ही टैंक में मौजूद सोयाबीन तेल को रिफाइंड और अल्ट्रा रिफाइंड के नाम से भ्रामक तरीके से पैक किया जा रहा था।
स्वागतम ऑयल इंडस्ट्रीज से 66,652.6 किलोग्राम खाद्य तेल जब्त किया गया, जिसकी कीमत 1 करोड़ 5 लाख 85 हजार 236 रुपये है। FDA ने 10 नमूने जांच के लिए लिए हैं, जिनमें Swagat Gold, Goodluck और Swastik Gold Ultra ब्रांड के तेल शामिल हैं। इसके बाद, 6 अगस्त को ही MIDC बीड स्थित चर्खा ऑयल मिल पर भी कार्रवाई की गई, जहां पामोलीन तेल की भ्रामक पैकेजिंग और अस्वच्छ परिस्थितियां पाई गईं।
चर्खा ऑयल मिल से 45,995.7 किलोग्राम खाद्य तेल जब्त किया गया, जिसकी कीमत 78 लाख 22 हजार 50 रुपये है। यहां से Shubham, Anuj Drops और Shubham Ultra ब्रांड का तेल मिला। इसके बाद, 7 अगस्त को वडवणी स्थित जय हनुमान ट्रेडर्स पर छापेमारी की गई, जहां 4,545.2 किलोग्राम खाद्य तेल जब्त किया गया, जिसकी कीमत 7 लाख 24 हजार 596 रुपये है।













