Fraud in Dehradun: युवाओं को यूरोप भेजने का झांसा देकर ठगे आठ लाख

देहरादून में एक कंसलटेंसी संचालक से यूरोप में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शिकायत के आ
देहरादून में एक कंसलटेंसी संचालक से यूरोप में नौकरी दिलाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन कंपनियों और उनके पदाधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कंसलटेंसी संचालक सोनम नैथानी ने आरोप लगाया है कि केरल के रहने वाले जिन्स थॉमस और अशोक नारायण ने उनसे संपर्क किया था। आरोपियों ने दावा किया था कि वे चेक रिपब्लिक और स्लोवाकिया में 45 युवाओं को रोजगार दिलाने में सक्षम हैं। इस झांसे में आकर नैथानी ने मार्च और अप्रैल में दो किश्तों में आठ लाख रुपये जॉबस्टार्स एचआर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।
हालांकि, निर्धारित समय पर न तो किसी अभ्यर्थी को नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए। आरोपियों ने खुद को अंतरराष्ट्रीय भर्ती नेटवर्क से जुड़ा हुआ बताया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी उन्होंने किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया। आरोप है कि जब नैथानी ने रकम लौटाने की मांग की, तो आरोपी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे और लगातार टालमटोल करते रहे। इस मामले में पीड़ित ने बैंक रिकॉर्ड, एग्रीमेंट, व्हाट्सएप चैट, ईमेल और अन्य डिजिटल साक्ष्य पुलिस को सौंपे हैं, जिससे उनकी शिकायत को और मजबूती मिली है।
















