Fugitive Arrested in Tihar Jail Attack Case: तिहाड़ जेल में जानलेवा हमले का भगोड़ा गिरफ्तार, रोहित चौधरी गैंग का गुर्गा उदयपुर से दबोचा गया

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में एक कैदी की हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे भगोड़े को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में एक कैदी की हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे भगोड़े को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान संगम विहार के राहुल रावत के रूप में हुई है, जो कुख्यात रोहित चौधरी गिरोह का सदस्य है। राहुल पर डकैती और हत्या के प्रयास के चार आपराधिक मामलों में आरोप हैं। स्पेशल सेल के उपायुक्त नारा चैतन्य ने बताया कि 17 जुलाई को हेड कांस्टेबल नवीन शर्मा और सब इंस्पेक्टर विशाल तिवारी को उदयपुर में राहुल रावत के संभावित ठिकाने की पक्की जानकारी मिली थी। इसके बाद एसीपी पूरन चंद्र पंत की देखरेख में एक टीम गठित की गई, जिसमें इंस्पेक्टर संदीप यादव और इंस्पेक्टर नीरज कुमार शामिल थे। इस टीम ने 18 जुलाई को उदयपुर की अग्रवाल कालोनी में जाल बिछाकर राहुल को गिरफ्तार किया और उसे आगे की जांच के लिए दिल्ली ले जाया गया।
राहुल रावत तिहाड़ जेल में कैदियों के एक समूह के साथ मिलकर एक अन्य कैदी पर नुकीले हथियारों से हमले में वांटेड था। इस हमले में जेल स्टाफ की समय पर दखल देने से उस कैदी की जान बच गई थी। इस मामले में हरि नगर पुलिस थाने में 29 मई 2023 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उल्लेखनीय है कि इस मामले का पीड़ित भी रणदीप भाटी गिरोह से जुड़ा एक अपराधी था, जो जेल से रिहा होने के बाद हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग से जुड़ गया था। इस वर्ष फरवरी में आगरा में यूपी पुलिस की एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में रणदीप की मौत हो गई थी।
















