Gang Busted in Delhi: तमिलनाडु से आकर करते थे कार चोरी

नई दिल्ली में पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो तमिलनाडु से आकर दिल्ली में कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने का काम करता था। उत्तरी जिला
नई दिल्ली में पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो तमिलनाडु से आकर दिल्ली में कारों के शीशे तोड़कर चोरी करने का काम करता था। उत्तरी जिला के रूप नगर थाना पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम गुणासेकर और गोकुल एम हैं। ये दोनों तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) के निवासी हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चार लैपटाप, तीन चार्जर और एक सैमसंग मोबाइल बरामद किया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद रूप नगर, अशोक विहार और गोविंदपुरी थाने के चार मामलों का भी समाधान हो गया है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के सदस्य वारदात के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे, जिससे वे पुलिस की पकड़ से बचने में सफल रहते थे।
पुलिस के अनुसार, नौ जुलाई को अशोक विहार के रहने वाले अधिवक्ता राजेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोरों ने अंदर रखा एप्पल आइपैड और अन्य सामान चुरा लिया। इस शिकायत के बाद एसीपी राजेंद्र प्रसाद और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कौशिक की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में पांच संदिग्ध कार के आसपास घूमते और वारदात के बाद भागते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने इन संदिग्धों की पहचान के लिए स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया और फेस रिकाग्निशन सिस्टम की मदद से तीन आरोपितों की पहचान की।
















