Gas Leak at Hisar Railway Station: हिसार रेलवे स्टेशन पर एलपीजी टैंकर में गैस रिसाव

हिसार रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब एक एलपीजी टैंकर वैगन में गैस रिसाव की सूचना मिली। यह घटना सुबह 7:17 बजे हुई, जब एचएमईएल साइडिंग से एच
हिसार रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब एक एलपीजी टैंकर वैगन में गैस रिसाव की सूचना मिली। यह घटना सुबह 7:17 बजे हुई, जब एचएमईएल साइडिंग से एचपीसीए साइडिंग असौदा (झज्जर) जा रही मालगाड़ी हिसार स्टेशन के पांच नंबर ट्रैक पर पहुंची। इस दौरान मालगाड़ी के एक वैगन से गैस रिसाव की सूचना मिली, जिसे ट्रेन के मैनेजर ने तुरंत कंट्रोल कार्यालय को बताया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने प्रभावित वैगन को रैक से अलग कर सूर्य नगर रेलवे फाटक के पास जिंदल साइडिंग में सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। एहतियात के तौर पर रेलवे लाइन की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई थी। रेलवे के अनुसार, रैक में कुल 35 वैगन थे, जिनमें 30 एलपीजी से भरे हुए थे। प्रत्येक वैगन में लगभग 37.6 टन गैस भरी हुई थी।
गैस रिसाव की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। मौके पर फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ, आरपीएफ, जीआरपी, रेलवे अस्पताल की मेडिकल टीम और जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। यात्रियों ने गैस की दुर्गंध महसूस की और टैंक वैगन के वाल्व से झाग जैसा पदार्थ निकलता हुआ भी देखा। जिला दमकल अधिकारी सुरेश मान के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मेहनत के बाद गैस रिसाव को नियंत्रित कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
















