Heavy Rain in Himachal: भारी भूस्खलन से सड़कें बंद, कुल्लू के शांघड़ में फंसे 50 टूरिस्ट

हिमाचल प्रदेश में हालिया भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शांघड़ का संपर्क पिछले 48
हिमाचल प्रदेश में हालिया भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शांघड़ का संपर्क पिछले 48 घंटों से पूरी तरह से कट गया है। सुचेहण कैंची के पास हुए भूस्खलन के कारण रोपा-शांघड़ सड़क बंद हो गई है, जिससे 50 से अधिक पर्यटक फंस गए हैं। इनमें से कुछ पर्यटक, जो चेन्नई, बेंगलुरू और असम से आए हैं, ने कई किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन अभी भी 30 से ज्यादा पर्यटक शांघड़ में फंसे हुए हैं। इस स्थिति ने स्थानीय लोगों के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं, क्योंकि वे आवश्यक कार्यों के लिए बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
सड़क बंद होने से शांघड़ में होटल व्यवसाय, टैक्सी संचालन और दैनिक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। स्थानीय टैक्सी चालक रमेश कुमार, नीशू, प्रवीन कुमार और संदीप कुमार ने बताया कि वे पर्यटकों को शांघड़ से बाहर ले जाने के लिए आए थे, लेकिन सड़क बंद होने के कारण पिछले 48 घंटे से यहीं फंसे हुए हैं। स्थानीय निवासी यान सिंह ने बताया कि भूस्खलन के कारण उनके मकान और जमीन को खतरा पैदा हो गया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक सड़क बहाली का कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
















