Horrific crime in Nawada: 8 साल की बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का मामला

बिहार के नवादा जिले में 8 साल की एक मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना का खुलासा म
बिहार के नवादा जिले में 8 साल की एक मासूम बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना का खुलासा मात्र 24 घंटे के भीतर कर दिया। पकरीबरावां थाना क्षेत्र में घटित इस वारदात ने न केवल स्थानीय निवासियों को बल्कि पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के दौरान उसने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। घटना के अनुसार, 27 जुलाई की रात करीब 8 बजे, 8 वर्षीय बच्ची दुकान से पेन खरीदकर अपने घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और आरोप है कि वारदात के बाद आरोपी ने बच्ची के मुंह में मिट्टी भर दी और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को देवधा गांव से सटे एक खेत में फेंक दिया गया।
बच्ची के घर नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो 27 जुलाई को परिजनों ने पकरीबरावां थाना पहुंचकर अपहरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कांड संख्या 336/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच तेज कर दी। इसी दौरान, देवधा गांव से सटे एक खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
















