Imran Khan's Health Concern: बेटे कासिम और सुलेमान ने जताई चिंता, 7 महीने से नहीं मिली कोई खबर

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के तीन साल पूरे होने पर उनके बेटों कासिम खान और सुलेमान खान ने पिता की सेहत को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के तीन साल पूरे होने पर उनके बेटों कासिम खान और सुलेमान खान ने पिता की सेहत को लेकर गंभीर चिंता जताई है। दोनों ने कहा है कि पिछले कई महीनों से उन्हें अपने पिता से मिलने या उनकी स्वास्थ्य संबंधी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने इस मुद्दे पर देशभर में विरोध प्रदर्शन कर उनकी रिहाई की मांग की है। दूसरी ओर, पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इमरान खान को सभी जरूरी सुविधाएं और चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है।
लंदन में रह रहे इमरान खान के बेटे कासिम और सुलेमान ने CNN से बातचीत में कहा कि पिछले सात महीनों से उनके परिवार, वकीलों और डॉक्टरों को इमरान खान से मिलने की अनुमति नहीं दी गई है। उनका कहना है कि इसी वजह से उन्हें अपने पिता की सेहत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही।
दोनों भाइयों ने यह भी दावा किया कि उन्होंने कई बार पाकिस्तान जाकर अपने पिता से मिलने की कोशिश की, लेकिन प्रशासनिक अड़चनों के कारण ऐसा नहीं हो सका। उनका कहना है कि उनके नेशनल आइडेंटिटी कार्ड की अवधि समाप्त हो चुकी है और उनका नवीनीकरण नहीं किया गया।
















