Jammu: ऊपरी मंजिल पर कई दिनों तक पड़ा रहा बेटे का शव, कमरे का दरवाजा खुलते ही उड़ गए होश, बदबू से चला पता

जम्मू के नानक नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 41 वर्षीय संदीप शर्मा की मौत कई दिन पहले हो गई थी। यह घटना तब उजागर हुई जब परिवार को सं
जम्मू के नानक नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 41 वर्षीय संदीप शर्मा की मौत कई दिन पहले हो गई थी। यह घटना तब उजागर हुई जब परिवार को संदीप के कमरे से तेज बदबू आने लगी। संदीप अपने परिवार के साथ एक दो मंजिला मकान में रहता था, लेकिन वह सबसे ऊपरी मंजिल पर अकेले रहता था। उसके पिता नंद किशोर शर्मा और भाई पहली मंजिल पर रहते थे और अपने-अपने काम में व्यस्त रहते थे, जिससे उनकी आपस में मुलाकात नहीं हो पाती थी। परिवार को यह भी नहीं पता था कि संदीप कई दिनों से कमरे से बाहर नहीं निकला है। जब शनिवार को बदबू तेज हो गई, तो पिता ने ऊपरी मंजिल के कमरे में जाकर देखा। दरवाजा खोलते ही उनके होश उड़ गए, क्योंकि संदीप बेड पर मृत पड़ा था और उसका शव गल-सड़ चुका था। इस घटना की जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंचे और गांधीनगर थाना पुलिस को सूचित किया गया। रात करीब 12 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच कराई और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी जम्मू भेज दिया गया। गांधीनगर थाने के एसएचओ जयपाल शर्मा ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल, बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है और स्थानीय लोग इस घटना को लेकर चिंतित हैं।
















