Karni Sena to contest 50-70 seats in UP: सूरजपाल अम्मू का बड़ा ऐलान, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू

उत्तर प्रदेश में 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच करणी सेना ने रविवार को 50 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। करणी सेना के अध्यक्
उत्तर प्रदेश में 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच करणी सेना ने रविवार को 50 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। करणी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में यह ऐलान किया। उन्होंने बीजेपी और विपक्षी दलों पर तीखे हमले किए और स्नातक-MLC के चुनाव में डॉ समिता सिंह को समर्थन देने का भी ऐलान किया।
सूरजपाल सिंह अम्मू ने 21 सितंबर को सहारनपुर से दिल्ली तक किसानों की भलाई के लिए पदयात्रा शुरू करने की योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने छात्रों के संवाद प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले छात्रों को जंतर-मंतर पर डंडे पड़वाए जाते हैं, फिर उनसे संवाद की बात की जाती है। इस पर उन्होंने चिंता जताई कि सत्ता में बैठे लोग और विपक्ष युवाओं से किस तरह का संवाद कर रहे हैं।
अम्मू ने अखिलेश यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि सपा और बसपा सरकार में तिलक, तराजू और तलवार जैसे नारे लगते थे, लेकिन अब उन्हें अपमानित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि करणी सेना सत्ता में बैठे लोगों का घमंड चकनाचूर कर देगी।
उन्होंने AIMIM पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ओवैशी को हिंदुओं के अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए। राममंदिर चढ़ावे की चोरी पर उन्होंने कहा कि राम हमारे आराध्य हैं और सरकार ने बड़े जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की। आरक्षण पर टिप्पणी करते हुए अम्मू ने कहा कि करणी सेना गरीबों के लिए आरक्षण का समर्थन करती है, लेकिन यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि यह जरूरतमंदों को मिले।
















