General Asim Munir ke Chele: 6 December ko Mathura mein Karseva ka Santon ka Ailaan par Maulana ka Pratikriya

दिल्ली में 6 दिसंबर को मथुरा में कारसेवा करने के संतों के ऐलान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने रविवार को पलटवार किया। उन्होंने संतों
दिल्ली में 6 दिसंबर को मथुरा में कारसेवा करने के संतों के ऐलान पर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने रविवार को पलटवार किया। उन्होंने संतों की कारसेवा को लेकर कहा कि यह वही कारसेवा है जिसके कारण 1992 में बाबरी मस्जिद को गिराया गया था, जो पूरे देश के लिए एक काला दिन था।
श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद के बीच मथुरा में साधु-संतों ने रविवार को दोपहर में कारसेवा करने का ऐलान किया और नारा दिया कि 'कृष्ण लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।' मौलाना साजिद रशीदी ने आगे कहा कि ये जनरल आसिम मुनीर (पाकिस्तान के फील्ड मार्शल) के चेले हैं, जो यह मानते हैं कि हिंदू-मुसलमान एक नहीं हो सकते। उन्होंने शासन-प्रशासन से ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की अपील की।
मथुरा में कारसेवा के ऐलान को लेकर मथुरा चित्रगुप्त पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने संतों का नेतृत्व करते हुए योगी सरकार से अनुमति मांगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमें अनुमति दें, ताकि हम श्री कृष्ण का भव्य मंदिर बना सकें। संतों ने कहा कि वे अगले महीने जन्मभूमि कूच करेंगे और अपने प्राणों की आहुति देकर श्री कृष्ण जन्मस्थान को मुक्त कराएंगे।
इसके अलावा, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और CPI(M) नेता पिनाराई विजयन के वंदे मातरम पर दिए गए बयान पर मौलाना साजिद रशीदी ने असहमति जताते हुए कहा कि वंदे मातरम किसी भी तरह से अनिवार्य नहीं है। उन्होंने इसे एक गंदी राजनीतिक चाल करार दिया।














