Kejriwal's big claim about E40, E50, E60 petrol: केजरीवाल का बड़ा दावा, सरकार E40, E50 और E60 पेट्रोल लाने की तैयारी में?

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह पुरानी और e20 के अनुकूल नहीं होने वाली गाड़ियों में जबरन e20 (20%
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह पुरानी और E20 के अनुकूल नहीं होने वाली गाड़ियों में जबरन E20 (20% इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। उनका कहना है कि इससे करोड़ों वाहन मालिकों की गाड़ियों के इंजन और माइलेज पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।
केजरीवाल ने कहा कि यदि लोग आज E20 के अनुकूल गाड़ी खरीदते हैं, तो भविष्य में उन पर E40, E50 या E60 पेट्रोल इस्तेमाल करने का दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब तक सरकार इथेनॉल मिश्रण को लेकर अपनी भविष्य की नीति स्पष्ट नहीं करती, तब तक नई पेट्रोल या डीजल गाड़ियां खरीदने से बचें।
उन्होंने यह भी कहा कि पुरानी गाड़ियां, जिन्हें E0 या E10 ईंधन के अनुरूप बनाया गया है, वे E20 पेट्रोल के अनुकूल नहीं हैं। ऐसे वाहनों में E20 ईंधन के इस्तेमाल से इंजन और अन्य कलपुर्जों को नुकसान पहुंच सकता है। केजरीवाल ने सरकार पर आरोप लगाया कि बाजार में इन्हीं वाहनों के लिए E20 पेट्रोल उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि सरकार इससे होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी लेने से बच रही है।
केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि सरकार भविष्य में पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ाकर E50 तक ले जाने की योजना बना रही है। उन्होंने मांग की कि पेट्रोल पंपों पर सादा (शुद्ध) पेट्रोल और E20 पेट्रोल दोनों का विकल्प उपलब्ध कराया जाए। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने E20 कार्यक्रम का बचाव करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करना है।
















