Girl Molestation Case in Varanasi: वाराणसी में 6 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला, आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची ने आरोप लगाया है कि पड़ोस का युवक हर जुमे को, जब घर में कोई नहीं होता
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची ने आरोप लगाया है कि पड़ोस का युवक हर जुमे को, जब घर में कोई नहीं होता, उसे पकड़कर गली में ले जाता है और उसके प्राइवेट पार्ट को छूता है। यह घटना जैतपुरा थाना क्षेत्र के जलालीपुरा इलाके की है। बच्ची ने अपने परिजनों को बताया कि जब आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की, तो उसने 'बैड टच' कहकर मना किया, लेकिन आरोपी ने उसे पीटने की धमकी दी और चॉकलेट का लालच देकर घर ले जाने की कोशिश की। बच्ची का आरोप है कि आरोपी हर जुमे को उसके साथ अश्लील हरकतें करता है। जब बच्ची के परिजनों ने आरोपी से शिकायत की, तो उसने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।
बच्ची के परिजन जैतपुरा थाने पहुंचे और इस मामले में लिखित तहरीर दी। परिजनों ने पुलिस को पूरी घटना बताई है। हालांकि, आरोपी अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब आरोपी ने इस तरह की हरकत की है। इससे पहले भी उसने कई बार बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। परिजनों का कहना है कि हर जुमे को परिवार के लोग धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त रहते हैं, जिससे आरोपी का फायदा उठाकर वह बच्ची को बुलाकर गली में छेड़छाड़ करता था।
















