Former JPSC Chairman L. Khyangte Arrested: झारखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते गिरफ्तार

झारखंड लोक सेवा आयोग (jpsc) की 14वीं सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा के पेपर लीक मामले में सीआईडी ने पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तार
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा के पेपर लीक मामले में सीआईडी ने पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रांची में छात्र आंदोलन के दौरान हुई। ख्यांगते से कई राउंड की पूछताछ के बाद उन्हें उनके आवास से अरेस्ट किया गया।
सीआईडी ने पूछताछ के दौरान ख्यांगते से सवाल किया कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी TDPL को JPSC की परीक्षा आयोजित करने के लिए क्यों चुना गया। यह गिरफ्तारी झारखंड पेपर लीक मामले में हुई है, जिसमें ख्यांगते पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने 22 जुलाई को JPSC चेयरमैन के पद से इस्तीफा दिया था।















