Ranbir Kapoor's fee for Ramayana: रामायण के लिए रणबीर कपूर की फीस 150 करोड़!

हाल ही में मेकर्स ने बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का ट्रेलर जारी किया है, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के भव्य विजुअल्स और यश के रा
हाल ही में मेकर्स ने बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का ट्रेलर जारी किया है, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के भव्य विजुअल्स और यश के रावण के लुक की तारीफ हो रही है। हालांकि, रणबीर कपूर को भगवान राम और साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में कास्ट किए जाने को लेकर कुछ दर्शकों ने सवाल उठाए हैं।
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय जैसे कई चर्चित कलाकार भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।
फीस के मामले में, सनी देओल का नाम रणबीर कपूर के बाद आता है, जिन्हें हनुमान के किरदार के लिए दोनों पार्ट्स के लिए लगभग 40 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। इसका मतलब है कि उनकी फीस प्रत्येक पार्ट के लिए करीब 20 करोड़ रुपये है।
साई पल्लवी, जो माता सीता की भूमिका निभा रही हैं, को दोनों फिल्मों के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये मिलने की बात कही जा रही है। इसके अलावा, अरुण गोविल को करीब 2.5 करोड़ रुपये और लारा दत्ता को लगभग 3 करोड़ रुपये फीस मिलने की जानकारी है।


















