Murder Mystery in Chennai: मशहूर एक्ट्रेस संध्या की हत्या के मामले में नया मोड़

चेन्नई में एक खौफनाक हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को कई महीनों का समय लगा। जनवरी 2019 में, शहर के विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक के थैलों में एक महिला के कटे
चेन्नई में एक खौफनाक हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को कई महीनों का समय लगा। जनवरी 2019 में, शहर के विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक के थैलों में एक महिला के कटे हुए अंग मिलने लगे। इन अंगों में सिर और बायां हाथ गायब था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो गया। पुलिस ने जब पल्लीकरनई डंपयार्ड में तलाशी अभियान चलाया, तो वहां से कटे हुए हाथ और पैर मिले, लेकिन सिर का कोई पता नहीं चला। फोरेंसिक जांच में यह पता चला कि ये अंग 30 से 40 साल की एक ही महिला के हैं, जिसे हत्या के बाद तेज हथियार से काटा गया था। इस मामले में पहचान का एकमात्र सहारा दाएं हाथ पर बने दो टैटू थे, जिनमें से एक शिव-पार्वती और दूसरा ड्रैगन का था। इन टैटू की मदद से पुलिस ने 37 वर्षीय उभरती हुई तमिल अभिनेत्री संध्या और उसके पति फिल्म निर्माता बालकृष्णन तक पहुंचने में सफलता पाई।
यह मामला तब सामने आया जब एक राहगीर ने पल्लीकरनई डंपयार्ड के पास एक कचरे के थैले से इंसानी उंगलियां देखीं। इसके बाद पुलिस ने एक बड़ा तलाशी अभियान चलाया, जिसमें 11,700 टन कचरा छाना गया। पुलिस को संध्या के परिवार से संपर्क करने के बाद पता चला कि वह तीन हफ्ते से लापता थी। उसके पति बालकृष्णन ने दावा किया कि संध्या 19 जनवरी को थूथुकुडी के लिए निकली थी, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। जब पुलिस ने संध्या के परिवार को टैटू और गहनों के बारे में बताया, तो उसकी मां ने उन्हें पहचान लिया। डीएनए टेस्ट ने भी पुष्टि की कि यह लाश संध्या की थी।















