Turkey, Pakistan, Saudi Arabia's Defense Pact: तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच रक्षा समझौते की तैयारी

पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया की राजनीति में एक बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है, क्योंकि तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब एक नए रक्षा समझौते की ओर बढ़ रहे हैं। तीनों देश
पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया की राजनीति में एक बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है, क्योंकि तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब एक नए रक्षा समझौते की ओर बढ़ रहे हैं। तीनों देशों के नेता 7 अगस्त 2026 को सऊदी अरब के जेद्दा में इस समझौते को औपचारिक रूप देंगे। यह समझौता ऐसे समय में होने जा रहा है, जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष का असर पूरे खाड़ी क्षेत्र पर पड़ रहा है, जिससे लाल सागर और होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षा चिंता भी बढ़ गई है।
इस नए संभावित समझौते के बहाने समझते हैं कि तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब के कितने दुश्मन हैं? तुर्की के शामिल होने से पहले पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच एक अहम रक्षा समझौता हो चुका है। दोनों देशों ने सितंबर 2025 में रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें यह तय किया गया था कि एक देश पर हमला, दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। यह समझौता पाकिस्तान के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि पाकिस्तान लंबे समय से सऊदी अरब का सुरक्षा सहयोगी रहा है।
पाकिस्तानी सैनिक पहले भी सऊदी अरब में प्रशिक्षण और सुरक्षा से जुड़े कार्य करते रहे हैं। सऊदी अरब के लिए पाकिस्तान की सैन्य क्षमता महत्वपूर्ण है, क्योंकि पाकिस्तान मुस्लिम दुनिया की एकमात्र परमाणु शक्ति वाला देश है। तुर्की नाटो का सदस्य है और उसकी सेना नाटो में अमेरिका के बाद सबसे बड़ी मानी जाती है। तुर्की ने अपने रक्षा उद्योग को भी मजबूत किया है और उसके ड्रोन दुनिया के कई देशों में इस्तेमाल हो रहे हैं।
तुर्की ने पाकिस्तान के कुछ एफ-16 विमानों के आधुनिकीकरण में भी मदद की है। नए समझौते में तुर्की की भूमिका तकनीकी और सैन्य हो सकती है, जबकि पाकिस्तान सैन्य बल और रणनीतिक क्षमता दे सकता है। सऊदी अरब आर्थिक संसाधन और क्षेत्रीय प्रभाव प्रदान कर सकता है। हालांकि, सऊदी अरब के सामने कई सुरक्षा चुनौतियां हैं, जिनमें ईरान से जुड़ा तनाव सबसे बड़ा है। दोनों देशों के बीच लंबे समय तक क्षेत्रीय प्रभाव को लेकर प्रतिस्पर्धा रही है, लेकिन 2023 में चीन की मध्यस्थता से रिश्तों में सुधार हुआ था।
















