Patna accident leads to youth's death: पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, उग्र भीड़ ने बस और पुलिस वाहनों को आग के हवाले किया

बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में nh-30 पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से 26 वर्षीय युवक मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगो
बिहार की राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में NH-30 पर तेज रफ्तार बस की टक्कर से 26 वर्षीय युवक मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर बवाल काटा। गुस्साई भीड़ ने दुर्घटनाग्रस्त बस, एक पुलिस वाहन और कई मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। आग बुझाने आई दमकल और पुलिस टीम को भी आक्रोशित लोगों ने खदेड़ दिया।
उपद्रवियों ने जिला प्रशासन की गाड़ी और दर्जनों बसों-ट्रकों में तोड़फोड़ की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पटना सिटी ASP राजकिशोर सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मनीष की मौत के बाद भीड़ ने हिंसा की और वाहनों को निशाना बनाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
यह घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास शुक्रवार की सुबह हुई। तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। आक्रोशित भीड़ ने एक प्राइवेट बस में आग लगा दी, जो करीब एक घंटे तक जलती रही।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सड़क पर करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूलों की बसें भी जाम में फंसी हुई हैं। हालात को नियंत्रित करने और यातायात बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पटना सिटी के एसडीएम सत्याम सहाय ने कहा कि मृतक के शव को सड़क पर रखकर लोगों ने जाम लगा दिया था। अब शव को हटा दिया गया है और यातायात सामान्य कर दिया गया है।
















