Police Officer Suspended: लखनऊ में छात्रा के यौन शोषण के मामले में सब-इंस्पेक्टर निलंबित

लखनऊ के आशियाना थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर धर्मवीर शाही पर एक बीएड की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि पुलिस अधिकारी ने उसके पुराने मामले क
लखनऊ के आशियाना थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर धर्मवीर शाही पर एक बीएड की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा का कहना है कि पुलिस अधिकारी ने उसके पुराने मामले की विवेचना के दौरान शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। इस मामले में छात्रा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की है और उसे निलंबित कर दिया गया है। डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को निलंबित किया गया है और प्रकरण की जांच ACP कैंट को सौंपी गई है। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा के अनुसार, उसने पहले बस्ती निवासी अभिषेक सिंह के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मुकदमा दर्ज कराया था। यह मामला जीरो FIR के माध्यम से लखनऊ के आशियाना थाने पहुंचा था, जहां इसकी विवेचना SSI धर्मवीर शाही कर रहे थे। छात्रा का आरोप है कि 21 फरवरी को SSI ने उसे थाने बुलाया और कहा कि वह केस की पूरी जांच करेंगे। इसके बाद आरोपी ने उसे लगातार फोन करके अश्लील बातें करने लगा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पुलिस अधिकारी ने मामले को मौजूदा घटना से जोड़ने के बहाने दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।
















