Political Poster War in Moga: मोगा में कांग्रेस के पोस्टर वॉर ने मचाई हलचल

मोगा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बुधवार को आगमन से पहले, कांग्रेस के एक गुट ने शहर के विभिन्न स्थानो
मोगा में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के बुधवार को आगमन से पहले, कांग्रेस के एक गुट ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पोस्टर लगा दिए हैं। ये पोस्टर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में लगाए गए हैं, जो राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गए हैं। मोगा में लगे इन पोस्टरों पर लिखा है, 'राजा वड़िंग भगाओ, चरणजीत सिंह चन्नी को लाओ।' इस नारे ने जिले के राजनीतिक माहौल को गर्मा दिया है और लोगों के बीच इसको लेकर बहस तेज हो गई है। यह स्थिति ऐसे समय में उत्पन्न हुई है जब कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मोगा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।
राजा वड़िंग के खिलाफ लगाए गए इन पोस्टरों ने राजनीतिक अटकलों को जन्म दिया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन पोस्टरों को किसने लगाया है। कुछ लोग इसे चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों की कार्रवाई मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे किसी शरारती तत्व की करतूत मानते हैं। पोस्टरों पर लिखा नारा फिलहाल चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। मोगा में राजनीतिक गतिविधियों के बीच यह पोस्टर वॉर एक नई दिशा में बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जिससे कांग्रेस के भीतर की अंतर्विरोधी स्थिति भी उजागर हो रही है।
















