Punjab Assembly Session Begins: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से, 4 दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि देकर होगी शुरुआत

चंडीगढ़ से रोहित कुमार की रिपोर्ट। पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र सोमवार को शुरू होने जा रहा है। यह सत्र सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा और इसकी शुरुआत चार दिवंगत हस्
चंडीगढ़ से रोहित कुमार की रिपोर्ट। पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र सोमवार को शुरू होने जा रहा है। यह सत्र सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा और इसकी शुरुआत चार दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी। इनमें पूर्व विधायक साही राम बिश्नोई, शहीद सिपाही सरबजीत सिंह, स्वतंत्रता सेनानी सेवा सिंह और खिलाड़ी रणधीर सिंह शामिल हैं। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रश्नकाल आयोजित किया जाएगा, जिसमें विधायक विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न पूछ सकेंगे। इसके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष और सचिव की ओर से कुछ आवश्यक घोषणाएं भी की जाएंगी। इस सत्र में जनहित के कई मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाए जाएंगे, जिससे सदन में चर्चा का माहौल बनेगा।
कार्यसूची के अनुसार, विधायक डॉ चरणजीत सिंह खरड़-बस्सी पठाना मार्ग पर स्थायी पुल निर्माण का मामला उठाएंगे। वहीं, विधायक डॉ जसबीर सिंह संधू मुख्यमंत्री सेहत योजना में मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) के इलाज को शामिल करने की मांग रखेंगे। इसके अलावा, विधायक बलकार सिंह सिद्धू रामपुरा फूल स्थित सरकारी मिडिल स्कूल की जर्जर इमारत का मुद्दा भी सदन में उठाएंगे। इन मुद्दों के अलावा, सत्र के दौरान बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की पहली रिपोर्ट भी सदन में पेश की जाएगी, जिस पर चर्चा के बाद सदन की सहमति ली जाएगी।
















