Sex racket busted in Ghaziabad: फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार, चार गिरफ्तार

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने एक फ्लैट में छापेमारी कर देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस ने एक फ्लैट में छापेमारी कर देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। न्यायखंड-तीन स्थित इस फ्लैट में एक दंपती द्वारा सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक महिला को रेस्क्यू किया और चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दंपती अजय गुप्ता और उसकी पत्नी अमिता शामिल हैं, जबकि अन्य दो आरोपी खोड़ा कॉलोनी निवासी आरिफ और शाहजहांपुर जलालाबाद निवासी शगुन गुप्ता हैं। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मुखबिर ने बताया था कि दंपती फ्लैट में देह व्यापार का संचालन कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और फ्लैट पर छापेमारी की। इस दौरान एक महिला को रेस्क्यू किया गया, जिसे बाद में बयान दर्ज करने के बाद छोड़ दिया गया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में देह व्यापार संचालित करने की बात स्वीकार कर ली है। उनके पास से 8,800 रुपये और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
















