Shooting incident in Lohardaga: स्टेशनरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या, लोगों ने पावरगंज चौक पर लगाया जाम

लोहरदगा के पतरटोली क्षेत्र में एक स्टेशनरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के अनुसार, अपराधियों ने प्रिया स्टोर
लोहरदगा के पतरटोली क्षेत्र में एक स्टेशनरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के अनुसार, अपराधियों ने प्रिया स्टोर नामक दुकान में घुसकर दुकानदार शुभम कुमार को गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान किस्को थाना क्षेत्र के नारी नवाडीह गांव निवासी सुनील प्रसाद के पुत्र शुभम कुमार के रूप में हुई है। शुभम ने पतराटोली में अनिल साहू के मकान में किराए पर कमरा लेकर दुकान खोली थी। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, दो अपराधी पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान में पहुंचे और सीधे शुभम कुमार को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। इसके बाद वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और शुभम को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पावरगंज चौक को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग करने लगे। सूत्रों के अनुसार, जिन अपराधियों ने इस हत्या को अंजाम दिया, वे पहले भी अपर बाजार में खत्री ज्वेलर्स में लूटपाट की कोशिश कर चुके हैं। इस संबंध में एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि पुलिस अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना ने शहर में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं और स्थानीय लोग अब पुलिस से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
















