Shravani Mela 2026: श्रावणी मेले के लिए टाटा-बक्सर और साउथ बिहार एक्सप्रेस का स्टॉपेज बढ़ा

श्रावणी मेले के अवसर पर देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल से राहत भरी खबर आई है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेल मंडल ने श्रद्धालुओं की सुविधा
श्रावणी मेले के अवसर पर देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल से राहत भरी खबर आई है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर रेल मंडल ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रमुख ट्रेनों को छोटे स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। इसके तहत साउथ बिहार एक्सप्रेस को अगस्त माह की कुछ तिथियों पर पुनः चलाने का भी फैसला लिया गया है। इस निर्णय से श्रद्धालुओं को यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 01 से 28 अगस्त 2026 तक निम्नलिखित ट्रेनों के अस्थायी स्टॉपेज दिए गए हैं। ट्रेन नंबर 13287/13288 (दुर्ग-आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस) मनकठा स्टेशन पर रुकेगी, जबकि ट्रेन नंबर 18183/18184 (टाटानगर-बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस) अथमलगोला और करौटा स्टेशनों पर ठहराव देगी। इन स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के रुकने से ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।
रेल प्रशासन ने पहले 03 अगस्त से 13 नवंबर तक कांसबहाल-धनुआडीह रेलखंड पर ट्रैक रखरखाव के कारण साउथ बिहार एक्सप्रेस को राउरकेला तक ही चलाने का निर्णय लिया था। लेकिन श्रावणी मेले में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए अगस्त की प्रमुख तिथियों में ट्रेन को पुनः चलाने का निर्णय लिया गया है। संशोधित परिचालन शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन नंबर 13288 (आरा-दुर्ग एक्सप्रेस) 06, 13, 20 और 27 अगस्त को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 13287 (दुर्ग-आरा एक्सप्रेस) 07, 14, 21 और 28 अगस्त को अपने निर्धारित मार्ग पर चलेगी। रेलवे के इस फैसले से सावन के पावन महीने में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
















