Pride for the Nation: CM नायब सैनी ने प्रीति और जैस्मिन को गोल्ड मेडल जीतने पर दी बधाई

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हाल ही में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में भिवानी की मुक्केबाज प्रीति पंवार ने महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर एक नया इतिहा
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हाल ही में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में भिवानी की मुक्केबाज प्रीति पंवार ने महिला 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही भिवानी की ही जैस्मिन लांबोरिया ने महिला 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर देश को दूसरी स्वर्णिम सफलता दिलाई। इन दोनों खिलाड़ियों की इस अद्भुत उपलब्धि पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इन बेटियों की मेहनत और साहस की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्रदर्शन से पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा किया है। हरियाणा की बेटियां लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्टता का परिचय दे रही हैं, जिससे भारत का तिरंगा विश्व मंच पर लहराता है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रीति पंवार और जैस्मिन लांबोरिया द्वारा स्वर्ण पदक जीतना न केवल हरियाणा के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने यह भी कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से प्रदेश के लाखों युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, आधुनिक खेल अवसंरचना, बेहतर प्रशिक्षण और पारदर्शी खेल नीति उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह से समर्पित है। यह सभी प्रयास ही हैं जिनके कारण प्रदेश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
















