Supplementary Budget by Yogi Government: अलीगढ़ बाईपास के चौड़ीकरण को मिलेगी गति

अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए अनुपूरक बजट का स्वागत जिले के जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने किया है। उन्होंने इसे प्रदेश के विकास, आधार
अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए अनुपूरक बजट का स्वागत जिले के जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने किया है। उन्होंने इसे प्रदेश के विकास, आधारभूत ढांचे के विस्तार, किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के कल्याण के साथ-साथ रोजगार सृजन और निवेश को बढ़ावा देने वाला बजट बताया। नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। इस बजट में क्वार्सी से एटा चुंगी बाइपास के चौड़ीकरण के लिए राशि मिलने की भी उम्मीद जताई गई है। बरौली विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र विकास और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने वाला है। इसमें किसानों, युवाओं, महिलाओं, गरीबों और समाज के हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार की प्राथमिकता जनसुविधाओं का विस्तार, निवेश को बढ़ावा देना, रोजगार के नए अवसर सृजित करना और उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाना है। डबल इंजन की सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र पर काम कर रही है। भाजपा युवा नेता अभिमन्यु सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। अनुपूरक बजट में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए किए गए अतिरिक्त वित्तीय प्रावधान प्रदेश के विकास को नई गति देंगे। कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि योगी सरकार ने अलीगढ़ को विकास की अनेक सौगातें दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अनुपूरक बजट में भी जिले को महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए धनराशि मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्वार्सी से एटा चुंगी बाइपास तक सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 130 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पहले ही स्वीकृत हो चुका है और अब इस परियोजना के लिए बजट में धन आवंटित होने की अपेक्षा है। इससे शहर की यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलेगी।
















