Theft in Ara: रिश्तेदार बनकर आई, काढ़ा पिलाया और लूट लिया घर

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला के द्वारा की गई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला एक चोर ग
भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला के द्वारा की गई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला एक चोर गिरोह की सदस्य है, जो रिश्तेदार बनकर लोगों के घरों में घुसकर चोरी करती थी। पुलिस ने इस महिला के पास से करीब ढाई लाख रुपये नकद, सोने के तीन झुमके, तीन मंगलसूत्र, तीन चेन और लगभग दो किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। गिरफ्तार महिला की पहचान पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र के एतवारूपुर गांव निवासी रंजीत पासवान की पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक राज ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह गिरफ्तारी एक लंबी जांच के बाद हुई है।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव में राकेश रोशन के घर पर एक अज्ञात महिला पहुंची थी। उसने खुद को उदवंतनगर थाना क्षेत्र के मलथर गांव निवासी शिवाजी सिंह की बेटी बताकर राकेश रोशन के परिवार को विश्वास में लिया। राकेश रोशन की मां ने उसे रिश्तेदार समझकर अपने घर में ठहरा लिया। रात के समय, महिला ने काढ़ा बनाकर उसमें नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे राकेश रोशन का परिवार बेहोश हो गया। इसके बाद, महिला ने घर में रखे करीब साढ़े छह लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए और फरार हो गई। इस घटना के बाद राकेश रोशन ने गड़हनी थाना में अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
















