Transport Vision Summit in Indore: सीएम मोहन यादव बदलेंगे एमपी के पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने की योजना बनाई है। इस दिशा में बदलाव से न केवल आम लोगों
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने की योजना बनाई है। इस दिशा में बदलाव से न केवल आम लोगों की जिंदगी में सुधार होगा, बल्कि सरकारी तंत्र को भी लाभ होगा। आगामी 11-12 सितंबर को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 'यात्री परिवहन विजन समिट-2026' का आयोजन किया जाएगा। इस समिट का उद्देश्य मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन के भविष्य को नया आकार देना है। इस समिट में कई विशेषज्ञ परिवहन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
समिट का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे और वे मध्य प्रदेश यात्री मोबिलिटी विजन 2030 पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना और यात्री परिवहन को सुदृढ़ करने में सार्वजनिक-निजी भागीदारी की भूमिका पर भी चर्चा करेंगे। इसके अलावा, सीएम डॉ. मोहन उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निवेशकों और नीति-निर्माताओं के साथ संवाद करेंगे। इस अवसर पर वे शिखर सम्मेलन स्मारिका-ज्ञान प्रकाशन का विमोचन भी करेंगे।
यह समिट वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, नीति-निर्माताओं, शहरी परिवहन विशेषज्ञों, परिवहन प्राधिकरणों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, वित्तीय संस्थानों और उद्योग जगत के नेताओं को एक मंच पर लाने का कार्य करेगी। यह समिट नवाचार, डिजिटल तकनीकों और रणनीतिक साझेदारियों के माध्यम से सार्वजनिक परिवहन में बदलाव को नई दिशा देने का प्रयास करेगी। 'यात्री परिवहन विजन समिट 2026' भारत का प्रमुख राष्ट्रीय मंच है, जो स्मार्ट, सुरक्षित, सतत और डिजिटल सार्वजनिक परिवहन के नए युग को गति देने के लिए समर्पित है। इस मंच पर इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम्स, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, AI-संचालित फ्लीट प्रबंधन, डिजिटल टिकटिंग, और पीपीपी आधारित नवाचारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।















