UP: एक्सरे कक्ष में मिली बम बनाने की विधि की परची, लंबी पूछताछ के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया नर्सिंग छात्र

उत्तर प्रदेश के एक मेडिकल कॉलेज के एक्सरे कक्ष में बम बनाने की विधि की एक परची मिलने के बाद एक छात्र को रविवार को लंबी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इस मामले में
उत्तर प्रदेश के एक मेडिकल कॉलेज के एक्सरे कक्ष में बम बनाने की विधि की एक परची मिलने के बाद एक छात्र को रविवार को लंबी पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने छात्र को क्लीनचिट देते हुए अयोध्या कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया कि वह उसे उसके परिजनों के हवाले कर दें। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां अब भी उस छात्र से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच कर रही हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि क्या वह किसी संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था।
छात्र के मोबाइल फोन और उसकी सोशल मीडिया गतिविधियों की गहन जांच की गई है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता करने का प्रयास कर रही हैं कि क्या छात्र किसी संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप, विदेशी संगठन या अन्य ऑनलाइन नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। इसके अलावा, यूट्यूब और गूगल पर उसकी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। एजेंसियों ने छात्र के बैंक खातों और लेनदेन की भी जांच शुरू की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उसके परिवार और करीबियों से कोई संदिग्ध कड़ी जुड़ी हुई है या नहीं। पुलिस के अनुसार, अब तक छात्र से संबंधित कोई आपत्तिजनक या संदिग्ध जानकारी सामने नहीं आई है।
















