Tractor dispute leads to murder: छोटे भाई ने बड़े भाई को शराब पिलाकर पत्थरों से कुचला

गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना मसूरी थाना क्षेत्र में हुई, जहां छोटे भाई सुख
गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है, जहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना मसूरी थाना क्षेत्र में हुई, जहां छोटे भाई सुखवीर ने अपने बड़े भाई मोनू सिंह को ट्रैक्टर और पैसों के लालच में मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया और पहचान छिपाने के लिए उसके सीने पर भारी सीमेंट का पत्थर रख दिया। पुलिस ने चार दिन में इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह मामला 26 जुलाई की सुबह का है, जब आध्यात्मिक नगर के पास झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिला। शव की पहचान होने पर पता चला कि मृतक के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे और उसके सीने पर खून से सना भारी सीमेंट का पत्थर रखा हुआ था। सूचना मिलने पर मसूरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तीन टीमों का गठन किया और CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मैनुअल इनपुट की मदद से जांच शुरू की। 30 जुलाई को मृतक की पहचान मुरादाबाद के मूढ़ा पांडे थाना क्षेत्र के जन्डेल गांव निवासी 42 वर्षीय मोनू सिंह के रूप में हुई।
















