Uttarakhand Weather: देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राजधानी देहरादून के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर तेज बारि
देहरादून में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राजधानी देहरादून के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर तेज बारिश का सिलसिला जारी है। इस बारिश के कारण शहरों में जलभराव, ग्रामीण इलाकों में संपर्क मार्गों का बाधित होना और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बुधवार रात से शुरू हुई तेज बारिश ने गुरुवार को भी अपना असर जारी रखा, जिसके चलते जिलाधिकारी ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी। बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन कई क्षेत्रों में जलभराव और सड़कें बहने की घटनाएं सामने आई हैं।
बारिश के चलते देहरादून के पाश क्षेत्रों में भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ड्रेनेज सिस्टम की कमी के कारण कई कालोनियों में जलभराव हो गया है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि क्षेत्र में उचित ड्रेनेज सिस्टम स्थापित किया जाए ताकि हर साल मानसून के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या का समाधान किया जा सके। इसके अलावा, दूधली मार्ग पर नाले में पानी के तेज बहाव के कारण सड़क का आधा हिस्सा धंस गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। सूचना मिलने पर सड़क खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।















