Protest in Jharkhand Assembly: नौकरी के दुश्मन इस्तीफा दो..., गले में पट्टा डालकर झारखंड विधानसभा परिसर में उतरे बीजेपी विधायक

झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस मुद्दे पर बीजेपी ने भी राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया
झारखंड की राजधानी रांची में जेपीएससी और जेएसएससी में गड़बड़ी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस मुद्दे पर बीजेपी ने भी राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन, बीजेपी नेता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधायकों के साथ मिलकर विधानसभा परिसर में परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ प्रोटेस्ट किया। इस प्रोटेस्ट में बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक हंगामा जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों ने जो वैल्यूज़ दिखाई हैं, उन्हें पूरे देश को देखना चाहिए और उनसे सीखना चाहिए कि प्रोटेस्ट कैसे किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई साधारण प्रोटेस्ट नहीं है, बल्कि यह एक गंभीर मुद्दा है।
प्रदर्शन के दौरान प्रदीप प्रसाद ने अधिकारियों की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रोटेस्ट लंबे समय से चल रहा है, लेकिन फिर भी अधिकारी बातचीत करने या छात्रों की मांगें मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है और उसे पावर में रहने का कोई हक नहीं है। प्रदीप ने यह भी कहा कि जिस तरह से नौकरियां बेची गई हैं, वह बहुत ही चिंताजनक है और इसमें शामिल लोगों के चाल-चलन और कैरेक्टर पर सवाल उठते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि उसे इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
















