MI's Player Becomes 'Superman': बाउंड्री पर किया ऐसा करिश्मा कि सब देखते रह गए

द हंड्रेड 2026 में गुरुवार, 6 अगस्त को लंदन स्पिरिट और mi लंदन के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया, जो लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित हुआ। इस
द हंड्रेड 2026 में गुरुवार, 6 अगस्त को लंदन स्पिरिट और MI लंदन के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया, जो लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित हुआ। इस मैच में MI लंदन ने 4 विकेट से जीत हासिल की, लेकिन इस खेल में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा विल जैक्स का हैरतअंगेज कैच। MI लंदन के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स ने बाउंड्री लाइन पर एक ऐसा कमाल दिखाया कि बल्लेबाज और स्टेडियम में मौजूद दर्शक सभी हैरान रह गए। जैक्स ने पहले गेंद को बाउंड्री के बाहर जाने से बचाया और फिर मैदान के अंदर लौटकर फुल लेंथ डाइव लगाते हुए एक हाथ से कैच पूरा किया। इस अद्भुत प्रयास ने लंदन स्पिरिट के सेट बल्लेबाज लुआन-ड्रे प्रिटोरियस की पारी को समाप्त कर दिया। प्रिटोरियस ने अर्धशतक बनाकर क्रीज पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली थी और टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जैक्स की शानदार फील्डिंग ने उनकी पारी पर ब्रेक लगा दिया।
विल जैक्स का यह कैच MI लंदन के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि लुआन-ड्रे प्रिटोरियस लंदन स्पिरिट की पारी को संभाले हुए थे। दूसरे छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद प्रिटोरियस ने संयम बनाए रखा और शानदार अर्धशतक बनाया। MI लंदन के गेंदबाज बल्लेबाजों को आसानी से शॉट खेलने का मौका नहीं दे रहे थे, लेकिन प्रिटोरियस क्रीज पर टिके रहे। ऐसे में उनका विकेट हासिल करने के लिए किसी खास प्रयास की जरूरत थी, और जैक्स ने वही कर दिखाया। इस लंदन डर्बी को देखने के लिए लॉर्ड्स में 27,721 दर्शक मौजूद थे, जो द हंड्रेड के ग्रुप स्टेज मुकाबले के लिए एक रिकॉर्ड भी है। इतने बड़े क्राउड के सामने विल जैक्स का कैच मैच के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गया।
















