150th Anniversary of Vande Mataram: वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का शुभारम्भ

चम्पावत के एसएसबी पंचम वाहिनी में वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ का तृतीय चरण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह कार्यक्रम 7 से 15 अगस्त तक चलेगा। इस अवसर पर अधिकारियों और जव
चम्पावत के एसएसबी पंचम वाहिनी में वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ का तृतीय चरण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह कार्यक्रम 7 से 15 अगस्त तक चलेगा। इस अवसर पर अधिकारियों और जवानों ने वंदेमातरम गीत का सामूहिक गायन किया। कार्यवाहक कमांडेंट शिव राम और उप कमांडेंट करन चौहान ने इस गीत के गौरवमयी इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वंदेमातरम केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि यह देश के प्रति प्रेम, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में परिसर में 200 पौधों का रोपण भी किया गया।















