Traditional Jharkhand Dish: रुगड़ा की सब्जी बनाने की विधि

रुगड़ा झारखंड की एक पारंपरिक डिश है, जिसे स्थानीय लोग बड़े चाव से खाते हैं। यह आमतौर पर जंगली मशरूम के रूप में जाना जाता है, लेकिन यह केवल बरसात के मौसम में ही
रुगड़ा झारखंड की एक पारंपरिक डिश है, जिसे स्थानीय लोग बड़े चाव से खाते हैं। यह आमतौर पर जंगली मशरूम के रूप में जाना जाता है, लेकिन यह केवल बरसात के मौसम में ही पाया जाता है। रुगड़ा की बनावट अन्य मशरूम किस्मों से अलग होती है और यह झारखंड के कई आदिवासी समुदायों के पारंपरिक भोजन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। खासकर रुगड़ा की करी वाली सब्जी बहुत प्रचलित है। आइए जानते हैं कि रुगड़ा की सब्जी कैसे बनाई जाती है।
रुगड़ा की सब्जी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री में 500 ग्राम रुगड़ा, 2 मध्यम आकार के बारीक कटे टमाटर, 1 इंच अदरक, 5-6 लहसुन की कलियां, 2 हरी मिर्च, 3-4 बड़े चम्मच सरसों का तेल, आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1.5 चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, 1 तेजपत्ता, और सजाने के लिए धनिया शामिल हैं।
सबसे पहले रुगड़ा को अच्छी तरह से पानी से साफ कर लें। चिपकी हुई मिट्टी को हटाने के लिए हाथ या साफ ब्रश का उपयोग करें। इसके बाद रुगड़ा को पानी में कुछ देर भिगोकर फिर से धो लें। अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें थोड़ा नमक डालें।
गर्म पानी में रुगड़ा को डालकर कुछ मिनट उबालें और फिर इसे पानी से निकालकर अलग रख दें। अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर जीरा और तेजपत्ता डालें, फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद कुटा हुआ अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ देर भूनें।



















