Delicious Bread Halwa Recipe: स्वादिष्ट ब्रेड हलवा बनाने की सरल विधि

हलवे का नाम सुनते ही रवा, आटा, लौकी या गाजर का ख्याल आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा हलवा भी है जिसे ब्रेड से बनाया जाता है? इसे ब्रेड हलवा कहा जाता ह
हलवे का नाम सुनते ही रवा, आटा, लौकी या गाजर का ख्याल आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा हलवा भी है जिसे ब्रेड से बनाया जाता है? इसे ब्रेड हलवा कहा जाता है और यह स्वाद में लाजवाब होता है। इसे आप सफेद या गेहूं की ब्रेड से बना सकते हैं। मीठा खाने की क्रेविंग या बच्चों की फरमाइशों को पूरा करने के लिए यह बेहतरीन रेसिपी साबित हो सकती है।
अगर आप एक ही तरह के हलवे से बोर हो गए हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। शेफ कुणाल कपूर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस खास ब्रेड हलवे की रेसिपी शेयर की है। उन्होंने बताया कि भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान यह रेसिपी मजबूरी में इजाद हुई थी। उस समय शरणार्थी शिविरों में लोगों को दूध, घी और चीनी मिलती थी, जिससे उन्होंने हलवा बनाया।
ब्रेड हलवा बनाने के लिए आपको 6-7 स्लाइस ब्रेड, 3 चम्मच घी, 1 कप दूध, 1 कप चीनी, 1 चम्मच इलायची पाउडर, 2 चम्मच पिस्ता, 2 चम्मच बादाम और 2 चम्मच काजू की आवश्यकता होगी। सबसे पहले, ताजी ब्राउन ब्रेड के स्लाइस को तोड़कर मिक्सर में डालकर पीस लें। फिर एक पैन में देसी घी डालकर ब्रेड क्रम्ब्स को हल्की आंच पर भूनें।
अब उसी पैन में पानी, चीनी और दूध डालकर पकाएं। जब चीनी घुल जाए, तो इसमें भुने हुए ब्रेड क्रम्ब्स डालें और धीमी आंच पर पकने दें। इसे गाढ़ा होने तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। अंत में, इसमें इलायची पाउडर, काजू, पिस्ता, बादाम और घी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इस तरह आपका स्वादिष्ट ब्रेड हलवा तैयार है। इसे आप डेजर्ट के रूप में सर्व कर सकते हैं।


















