Terrace Garden Makeover: मानसून में छोटे टेरेस गार्डन का मेकओवर करने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके

मानसून के दौरान घर के टेरेस गार्डन पर समय बिताना मन को सुकून देता है। हालांकि, कई बार जगह की कमी के कारण टेरेस गार्डन का डेकोर बदलना मुश्किल होता है। लेकिन, कुछ
मानसून के दौरान घर के टेरेस गार्डन पर समय बिताना मन को सुकून देता है। हालांकि, कई बार जगह की कमी के कारण टेरेस गार्डन का डेकोर बदलना मुश्किल होता है। लेकिन, कुछ आसान तरीकों की मदद से आप अपने छोटे टेरेस गार्डन को आकर्षक बना सकते हैं।
टेरेस गार्डन का मेकओवर करने के लिए वुडन शेल्फ का उपयोग करें। इस पर छोटे पौधे या सजावटी चीजें रखकर आप इसे खूबसूरत बना सकते हैं। वुडन शेल्फ छोटे टेरेस गार्डन को आकर्षक बनाने में मदद करती है।
यदि आप कम जगह में अधिक पौधे रखना चाहते हैं, तो प्लांट स्टैंड का उपयोग करना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे टेरेस के किसी भी कोने में रखा जा सकता है, जिससे पौधे व्यवस्थित और खूबसूरत नजर आते हैं।
टेरेस गार्डन को स्टाइलिश बनाने के लिए वुडन पैलेट टेबल का इस्तेमाल करें। इसे गार्डन टेबल के रूप में रखा जा सकता है, और इसके ऊपर डेकोरेटिव पीस रखकर आप गार्डन को आकर्षक और विंटेज लुक दे सकते हैं।



















