Rainy season special: घर पर बनाएं बाजार जैसे सॉफ्ट और टेस्टी पनीर मोमोज

बारिश का मौसम आते ही मोमोज का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। हल्की-फुल्की भूख में, बाजार से कुछ खाने का मन करता है, लेकिन गंदगी के कारण पेट में दिक्कत हो
बारिश का मौसम आते ही मोमोज का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। हल्की-फुल्की भूख में, बाजार से कुछ खाने का मन करता है, लेकिन गंदगी के कारण पेट में दिक्कत होने का खतरा रहता है। ऐसे में, अगर आपको बाजार जैसे सॉफ्ट और जूसी पनीर मोमोज पसंद हैं, तो इन्हें घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। थोड़ी-सी तैयारी और सही तरीके से आप ऐसे मोमोज बना सकते हैं, जिनका स्वाद किसी स्ट्रीट फूड स्टॉल से कम नहीं होगा।
मोमोज का आटा बनाने के लिए, 2 कप मैदा, 1/2 छोटा चम्मच नमक, 1 छोटा चम्मच तेल और जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी लें। आटे को अच्छी तरह गूंथकर 20-25 मिनट के लिए रख दें। इससे मोमोज की परत मुलायम बनती है। स्टफिंग के लिए 200 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर, 1 बारीक कटा प्याज, 2 हरी मिर्च, 2 बड़े चम्मच बारीक कटी पत्तागोभी, 2 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया, 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर और नमक स्वादानुसार लें।
एक बाउल में सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें। स्टफिंग को ज्यादा देर पहले न बनाएं, वरना सब्जियां पानी छोड़ सकती हैं। आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें बेलें। हर लोई के बीच में 1-2 चम्मच स्टफिंग रखें और किनारों को मोड़कर बंद कर दें।
स्टीमर या इडली कुकर में पानी गर्म करें और ट्रे पर हल्का-सा तेल लगाएं। मोमोज को ट्रे पर रखें और मध्यम आंच पर 10-12 मिनट तक स्टीम करें। जब मोमोज की परत हल्की पारदर्शी दिखने लगे, तो समझिए वे तैयार हैं।



















