Approval for Harnandipuram Township: गाजियाबाद की सबसे बड़ी टाउनशिप हरनंदीपुरम को मंजूरी जल्द

गाजियाबाद में हरनंदीपुरम टाउनशिप अब अपनी लॉन्चिंग के कगार पर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर जीडीए की बोर्ड बैठक 15 अगस्त के बाद प्रस्तावित है, जिसमें योज
गाजियाबाद में हरनंदीपुरम टाउनशिप अब अपनी लॉन्चिंग के कगार पर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर जीडीए की बोर्ड बैठक 15 अगस्त के बाद प्रस्तावित है, जिसमें योजना के पहले चरण को मंजूरी देने का प्रस्ताव रखा जाएगा। यदि स्वीकृति मिलती है, तो परियोजना के विकास कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो जाएंगे। यह टाउनशिप लगभग 501 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित की जाएगी, जो कि गाजियाबाद की सबसे बड़ी एकीकृत आवासीय टाउनशिप होगी। इस योजना का विकास मथुरापुर, शमशेर, चंपतनगर, भनेड़ा खुर्द, नगला फिरोज मोहनपुर, भोवापुर, शाहपुर निज मोरटा और मोरटा जैसे आठ गांवों की भूमि पर किया जाएगा। पहले चरण में लगभग 50 हेक्टेयर क्षेत्र में भोवापुर और शाहपुर गांव की जमीन पर विकास कार्य शुरू किया जाएगा।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने पूरी परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और लेआउट तैयार कर लिया है। पहले चरण में केवल उसी हिस्से का विकास शुरू किया जाएगा, जिसे लांच किया जाना है। इस योजना में आधुनिक सड़कें, पेयजल आपूर्ति, सीवर नेटवर्क, विद्युत व्यवस्था, वर्षा जल संचयन, पार्क, हरित क्षेत्र और सामुदायिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत वर्ष 2025-26 में 400 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। अब वर्ष 2026-27 के लिए 943.37 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त स्वीकृत होने से भू-अर्जन और आधारभूत ढांचे के विकास को गति मिलेगी।
















