CJP's Campaign Launch: सीजेपी का 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान अगले महीने शुरू होगा

राज्य ब्यूरो, मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने हाल ही में घोषणा की है कि उनका संगठन अगले महीने से देशभर में 'क्या बोलती पब्लिक' अभ
राज्य ब्यूरो, मुंबई। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने हाल ही में घोषणा की है कि उनका संगठन अगले महीने से देशभर में 'क्या बोलती पब्लिक' अभियान शुरू करेगा। इस अभियान के तहत सीजेपी विभिन्न राज्यों में जाकर आम जनता से सीधे संवाद स्थापित करेगी और उनकी जमीनी समस्याओं को समझने का प्रयास करेगी। दीपके ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल सीजेपी को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण कराने या चुनावी राजनीति में उतरने की कोई योजना नहीं है।
बुधवार को छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दीपके ने कहा कि सीजेपी एक प्रेशर ग्रुप के रूप में काम करती रहेगी। उनका कहना था कि संगठन का मुख्य उद्देश्य जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना और सरकारों तथा संस्थाओं को जवाबदेह बनाना है। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि राजनीतिक व्यवस्था, मीडिया, न्यायपालिका और निर्वाचन आयोग जैसी प्रमुख संस्थाओं पर लोगों का भरोसा लगातार कमजोर हो रहा है। उनके अनुसार, लोकतंत्र तभी मजबूत रह सकता है जब सभी संवैधानिक संस्थाएं निष्पक्ष और जवाबदेह ढंग से काम करें।
















