Atiq Ahmed's Son Abaan's Funeral: अतीक के बेटे अबान के जनाजे में शामिल होंगे भाई, उमर और अली को हाईकोर्ट ने दी पैरोल

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसके बड़े भाइयों मोहम्मद उमर और अली अहमद को जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल दी है। यह पैरोल कड़
अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसके बड़े भाइयों मोहम्मद उमर और अली अहमद को जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल दी है। यह पैरोल कड़ी सुरक्षा के बीच दी गई है और दोनों भाइयों को मीडिया से बातचीत करने की अनुमति नहीं है। यह आदेश जस्टिस अजय भनोट और जस्टिस दिवेश चंद्र सामंत की बेंच ने सुनाया।
पुलिस और जेल प्रशासन अबान के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए हैं। उमर लखनऊ जेल में और अली झांसी जेल में बंद हैं। कागजी प्रक्रियाओं के चलते अबान का अंतिम संस्कार शनिवार को होने की संभावना है। जनाजे के लिए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
अबान को कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, जहां कब्र खोदने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ जुट रही है, जिसके चलते इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि अबान की मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई थी। गुरुवार को कानपुर से झांसी जाते समय उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसमें अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। अबान का शव शुक्रवार तड़के झांसी से प्रयागराज लाया गया।
















