Action mode of CM Mohan Yadav: शिकायतें सुनते-सुनते CMHO सहित 3 अधिकारियों को किया सस्पेंड

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा में एक बार फिर एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत की और प्रशासनिक कड़ा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को छिंदवाड़ा में एक बार फिर एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की शुरुआत की और प्रशासनिक कड़ाई का स्पष्ट संदेश दिया। शिकायतों पर सुनवाई करते हुए उन्होंने छिंदवाड़ा के सीएमएचओ डॉ. नरेश गु्न्नाड़े, तहसीलदार और पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया।
सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय में लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही, उन्होंने उद्यमियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास, औद्योगिक संभावनाओं एवं प्रगति के विषयों पर चर्चा की। उन्होंने जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज छिंदवाड़ा से जन विश्वास अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता से संवाद कर रहे हैं। जन संवाद के माध्यम से भविष्य की योजनाएं एवं नीतियां बनाई जाएंगी और लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
डॉ. यादव ने बताया कि प्रदेश में आज नो मीटिंग डे है और सरकार अब जनता के पास पहुंचेगी। हर शुक्रवार को जिला केंद्र से लेकर तहसील स्तर तक जनता दरबार लगेगा, जिसमें सभी मंत्री, विधायक, कलेक्टर और कमिश्नर जनता की सुनवाई करेंगे। उन्होंने संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी को इस अभियान के चार पिलर बताया।
















