Tensions Rise: बांग्लादेश ने शेख हसीना के दिल्ली इवेंट पर जताई आपत्ति

बांग्लादेश और भारत के बीच संबंधों में एक बार फिर से तनाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। बांग्लादेश की सरकार ने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई है कि भारत की राजधानी नई द
बांग्लादेश और भारत के बीच संबंधों में एक बार फिर से तनाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। बांग्लादेश की सरकार ने इस बात पर कड़ी आपत्ति जताई है कि भारत की राजधानी नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मीडिया से लाइव बात करने की अनुमति दी गई। बांग्लादेश सरकार का कहना है कि इस दौरान शेख हसीना और उनके सहयोगियों ने सत्ता और आम लोगों के खिलाफ भड़काऊ बातें की हैं। बांग्लादेश ने भारत सरकार को पहले ही चेतावनी दी थी कि ऐसे आयोजनों से दोनों देशों के संबंधों को सुधारने की कोशिशों को बड़ा झटका लगेगा। इसके बावजूद इस कार्यक्रम को आयोजित करने की अनुमति देना निराशाजनक है।
शेख हसीना ने 5 अगस्त को दिल्ली के फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब में पत्रकारों को वर्चुअली संबोधित किया, जहां उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था। इस संबोधन में उन्होंने बांग्लादेश में लौटने की योजना पर चर्चा की। बांग्लादेश सरकार ने इस वर्चुअल कॉन्फ्रेंस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, यह कहते हुए कि यह भारतीय भूमि पर शेख हसीना का मीडिया के सामने आना बांग्लादेश के लोगों के लिए अपमानजनक है। वहां की सरकार और जनता इसे देश की संप्रभुता पर सीधा हमला मानते हैं। लोगों का कहना है कि यह आयोजन उन शहीदों की शहादत का अनादर है, जिन्होंने जुलाई क्रांति में अपनी जानें दी थीं।
















