Banki Pur By-Election: प्रशांत किशोर ने पटना SSP पर गंभीर आरोप लगाए

पटना। बिहार के बांकीपुर में हाल ही में हुए उपचुनाव के बाद राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने पटना के वरिष्ठ पुलिस अ
पटना। बिहार के बांकीपुर में हाल ही में हुए उपचुनाव के बाद राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है। किशोर ने कहा कि वह इस मामले की लड़ाई दिल्ली तक ले जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए SSP और उनके अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों ने मतदाताओं को डराने-धमकाने का कार्य किया है। इसके अलावा, उन्होंने बिना किसी कारण के लोगों की गिरफ्तारी का भी आरोप लगाया। किशोर ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठी पुलिस कार्रवाई की गई है, जिसके लिए उन्होंने मुख्य चुनाव पदाधिकारी को शिकायत दी है। निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस मामले की तुरंत जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह दिल्ली चुनाव आयोग भी जाएंगे और पुलिस अधिकारियों की ज्यादती के खिलाफ शिकायत करेंगे। उल्लेखनीय है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मतदान से ठीक एक दिन पहले और मतदान के दिन भी किशोर और पुलिस अधिकारियों के बीच काफी नोकझोंक हुई थी। जन सुराज के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के विरोध में किशोर ने बुधवार रात जक्कनपुर थाना का दौरा किया। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे। थाने में पुलिस अधिकारियों और प्रशांत किशोर के बीच तीखी नोकझोंक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
















