Bengal government purchases Shyama Prasad Mukherjee's ancestral property: बंगाल सरकार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पैतृक संपत्ति 1.26 करोड़ रुपये में खरीदी, संग्रहालय और पुस्तकालय बनाने की तैयारी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पैतृक संपत्ति को एक करोड़ 25 लाख 99 हजार 822 रुपये म
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पैतृक संपत्ति को एक करोड़ 25 लाख 99 हजार 822 रुपये में खरीद लिया है। यह संपत्ति हुगली जिले के जिराट गांव में स्थित है, जहां डॉ. मुखर्जी का घर है। इस ऐतिहासिक भवन को अब राजकीय संग्रहालय और पुस्तकालय के रूप में विकसित किया जाएगा। यह कदम राज्य सरकार की ओर से डॉ. मुखर्जी की विरासत को संरक्षित करने की दिशा में उठाया गया है। विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस संपत्ति के संरक्षण और वहां संग्रहालय तथा पुस्तकालय बनाने का वादा किया था, जिसे अब सरकार ने तेजी से पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
राज्य मंत्रिमंडल ने तीन जून को इस संपत्ति खरीदने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी थी। इसके बाद 29 जून को जिला स्तर पर बैठक हुई और तीन जुलाई को कोलकाता स्थित रजिस्ट्रार ऑफ एश्योरेंस कार्यालय में संपत्ति का पंजीकरण पूरा कर चारों उत्तराधिकारियों के बैंक खातों में राशि स्थानांतरित कर दी गई। स्थानीय भाजपा विधायक और राज्यमंत्री सुमना सरकार ने बताया कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर सभी उत्तराधिकारियों से बातचीत कर रिकॉर्ड समय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पैतृक संपत्ति का स्वामित्व सरकार के नाम कराया गया है। अब संग्रहालय निर्माण का प्रारंभिक काम भी शुरू हो चुका है।


















