Scorpio Car Causing Back Pain: बीएमसी खरीदेगी इनोवा, राजनीतिक घमासान शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में एक अजीबोगरीब खर्च का मामला सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। फरवरी में बीएमसी ने 2
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) में एक अजीबोगरीब खर्च का मामला सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। फरवरी में बीएमसी ने 20 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली 13 महिंद्रा स्कॉर्पियो एन गाड़ियां खरीदी थीं, लेकिन अब इन गाड़ियों को लेकर महापौर और कुछ अन्य पदाधिकारियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि इन गाड़ियों की सीटें असुविधाजनक हैं और सवारी के दौरान होने वाले झटकों के कारण पदाधिकारियों को पीठ दर्द की समस्या हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए बीएमसी ने अब 23 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली टोयोटा इनोवा क्रिस्टा खरीदने का प्रस्ताव रखा है।
इस प्रस्ताव पर शिवसेना (यूबीटी) की नेता और विपक्ष की नेता किशोरी पेडणेकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे फिजूलखर्ची करार देते हुए कहा कि नगरपालिका को इस तरह से लूटना बिल्कुल गलत है। पेडणेकर ने सवाल उठाया कि क्या कमिश्नर केवल कुछ लोगों की मनमानी पूरी करने के लिए हैं? उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ियों का उपयोग पूरे पांच साल तक होना चाहिए, ताकि इस तरह के खर्चों का सही मूल्यांकन किया जा सके।

















