Road repair work on Bhiti-Haidarganj route: भीटी-हैडरगंज मार्ग को PWD ने कराया दुरुस्त

भीटी। भीटी-हैदरगंज मार्ग को लोकनिर्माण विभाग द्वारा दुरुस्त कर दिया गया है, जिससे अब आवागमन सुचारु हो गया है। इस मार्ग की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रो
भीटी। भीटी-हैदरगंज मार्ग को लोकनिर्माण विभाग द्वारा दुरुस्त कर दिया गया है, जिससे अब आवागमन सुचारु हो गया है। इस मार्ग की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश था और भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने भी इस मुद्दे पर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। दैनिक जागरण ने 24 जुलाई को इस मार्ग की खराब स्थिति को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसमें भाकियू ने धरने की चेतावनी दी थी। इस खबर के प्रकाशन के बाद लोक निर्माण विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिशासी अभियंता ने अवर अभियंता को मौके पर भेजकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली, डंपर और मजदूरों की मदद से मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू किया।
भाकियू के राष्ट्रीय सचिव रफीक ने पिछले गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर एक अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि यदि मार्ग की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो वे मजबूरन धरना देने पर मजबूर होंगे। अधिशासी अभियंता सौरभ सिंह ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़कों पर गड्ढों को भरने के लिए विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान, मार्गों की नियमित निगरानी की जा रही है और क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत कराई जा रही है।














