Dispute over Bhojshala: धार भोजशाला विवाद के बाद जुमे की नमाज अदा

इंदौर के धार जिले में ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद एक नया मोड़ आया है। प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियो
इंदौर के धार जिले में ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद एक नया मोड़ आया है। प्रशासन और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों के बीच गुरुवार रात हुई बातचीत के बाद, भोजशाला परिसर की पिछली बाउंड्रीवॉल से सटी खसरा नंबर 612 की जमीन पर जुमे की नमाज अदा करने पर सहमति बनी। इसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और पुलिस बल के साथ बैरिकेडिंग की। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज के लिए निर्धारित स्थल पर पहुंचे, जहां बारिश के कारण जमीन गीली होने पर तिरपाल बिछाई गई। करीब 10 से 15 लोगों ने वहां जुमे की नमाज अदा की।
हालांकि, नमाज के लिए तय किए गए स्थल को लेकर स्थानीय हिंदू समुदाय के कुछ लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। भोजशाला के पीछे रहने वाले रहवासियों का कहना है कि यह जमीन निजी कृषि भूमि है और इसका स्वामित्व उनका है। उनका कहना है कि इस जमीन पर नमाज की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार सुबह कुछ स्थानीय लोग जमीन के आसपास एकत्रित हुए और अपनी आपत्ति प्रशासन के सामने रखी। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थिति को संभालने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।
















