Attempt to run over retired judge in Prayagraj: प्रयागराज में रिटायर्ड जज को कार से कुचलने की कोशिश

प्रयागराज के साकेत नगर में रिटायर्ड जज मार्कण्डेय राय को कार से कुचलने का प्रयास करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में आरोपित ने पीड़ित को न केवल जान
प्रयागराज के साकेत नगर में रिटायर्ड जज मार्कण्डेय राय को कार से कुचलने का प्रयास करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में आरोपित ने पीड़ित को न केवल जान से मारने की कोशिश की, बल्कि मुकदमा दर्ज कराने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी। पीड़ित के बेटे अधिवक्ता संदीप राय ने धूमनगंज थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
संदीप राय ने बताया कि 28 जुलाई को उनके पिता मार्कण्डेय राय साकेत नगर की ओर पैदल जा रहे थे। जब वे सड़क के बाईं तरफ अपने घर विनायक सेंट्रल पार्क की ओर बढ़ रहे थे, तभी अचानक एक स्कार्पियो गाड़ी ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर के कारण मार्कण्डेय राय जमीन पर गिर पड़े और इसके बाद चालक ने उन्हें उसी गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। आरोप है कि गाड़ी का चालक नशे में था और उसने गाड़ी रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाने के लिए फोन किया।
आरोपितों ने मिलकर मार्कण्डेय राय को धमकी दी कि यदि उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। संदीप राय ने अपने पिता के कॉल पर मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। उन्होंने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने पर संदीप और उनके पिता की जान बच गई। पुलिस ने मौके से गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। रिटायर्ड जज और नशे में धुत गाड़ी चालक को पुलिस थाने ले गई, और पीड़ित का मेडिकल जांच जिला अस्पताल शाहगंज में कराया गया। मार्कण्डेय राय गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।
















