Bhupesh Baghel's Punjab Visit: राहुल गांधी के पंजाब दौरे से पहले पार्टी नेताओं को एकजुट करेंगे

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस पार्टी ने अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल वीरवार से न
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस पार्टी ने अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल वीरवार से नौ दिन के दौरे पर पंजाब आ रहे हैं। इस दौरान वह 8 अगस्त तक विभिन्न स्तरों के पार्टी पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों की जानकारी लेंगे। बघेल का यह दौरा कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें वह 2022 विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे नेताओं, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों, ब्लाक कांग्रेस प्रधानों, हलका अध्यक्षों और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इन बैठकों में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति बनाने और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठकें पार्टी के भीतर एकजुटता लाने और चुनावी तैयारियों को गति देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
पंजाब कांग्रेस के संगठन महासचिव कैप्टन संदीप संधू ने सभी पदाधिकारियों को इन बैठकों में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया है। बघेल ने हाल ही में चंडीगढ़ में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकें की थीं और संगठनात्मक स्थिति पर रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपी थी। अब पार्टी नेतृत्व 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को एकजुट करने और चुनावी तैयारियों को तेज करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। पंजाब कांग्रेस 15 अगस्त के बाद चुनाव प्रचार शुरू करने की योजना बना रही है, जिसमें राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। राहुल गांधी की बस यात्रा के माध्यम से पार्टी वोटरों के बीच एकजुटता का संदेश देने का प्रयास करेगी।

















